मधुबनी , अप्रैल 27 -- बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि पड़ोसी देश नेपाल से दो तस्कर एक कार में प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद मिश्रीलाल चौक के समीप घेराबंदी की गयी। इसी दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान वाहन से एक किलो 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गयी। पुलिस ने मौके से ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित