मधुबनी , अप्रैल 25 -- बिहार में मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में आम के बगीचा से पुलिस ने शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर असरतपुर गांव में आम के बगीचे से पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है।मृतक की पहचान गोपाल पासवान के पुत्र रविशंकर पासवान के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित