मधुबनी , मार्च 10 -- बिहार में मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के दहिला जटियाही कोसी नहर के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में फेंका हुआ मिला है।
इस घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलने के बाद अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमित कुमार भी पहुँचे और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित