, March 6 -- मधुबनी, 06 मार्च। बिहार में होली का त्योहार समाप्त होने के बाद घर आये प्रवासी मजदूर काम की तलाश में वापस जाने लगे हैं। सीमावर्ती मधुबनी जिला के जयनगर स्टेशन से देश के अलग अलग हिस्सों में जाने वाली विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में आगामी 10 अप्रैल तक सभी क्लास डिब्बे में टिकट उपलब्ध नही है, जिसकी वजह प्रवासी कामगारों को किसी तरह जनरल डिब्बे से यात्रा करनी पड़ रही है। स्लीपर और एसी डिब्बे में टिकट फुल होने पर प्रवासी मजदूर किसी तरह जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे हैं।

जयनगर से नई दिल्ली तक की यात्रा कर रहे रेल यात्री अभय कुमार,राम उदगार यादव, संतोष चौधरी,ललन पंडित, आशिश साह,मनोज सदाय, हरिहर सदाय समेत अन्य ने बताया कि अपने राज्य में काम नहीं होने के कारण परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्हें दूसरे राज्य जाना होता है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट टिकट काउंटर से संपर्क करने पर बिचौलिए अधिक राशि की मांग करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित