मधुबनी , मई 13 -- बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसैठ-पुपरी एसएच 52 पथ के शिवनगर गांव के प्लांट के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मो. सलाउद्दीन के रूप में की गयी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित