मधुबनी , मार्च 09 -- बिहार के मधुबनी जिले में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है।
उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने आज कहा कि जिले में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण एवं परिवहन की सूचना मद्य निषेध टीम को गुप्त रूप से मिली थी। उन्होंने कहा कि कि सूचना के सत्यापन के उपरांत उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मधुबनी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान एक पिक-अप वाहन से 528 कार्टन में रखी हुई कुल 4616 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद पिक-अप वाहन को जब्त कर लिया गया। साथ ही जांच के क्रम में एक भंडारण गोदाम की पहचान कर उसे सील कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित