मधुबनी , फरवरी 23 -- बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुये रविवार देर शाम ब्राउन शुगर के एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के योगिया गांव के राजपुताना मुहल्ला के पास से की गई है।

लदनियां थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने इस संबंध में बताया कि मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां एक युवक ब्राउन शुगर बेचते हुये पकड़ा गया। हालांकि उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार युवक की पहचान योगिया गांव निवासी मो. गुलजार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित