मधुबनी , मई 22 -- बिहार में मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसब पाही स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक से एक लाख 40 हजार रुपए झपट लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिसब पाही पश्चिमी पंचायत के नवटोल निवासी अजय कुमार तिवारी अपने पिता शिवकुमार तिवारी के साथ सरिसब पाही स्थित स्टेट बैंक में पैसे जमा करने गए थे। बैंक पहुंचने पर कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके जन धन खाते में एक बार में 50 हजार से अधिक की राशि जमा नहीं की जा सकती है। पैसे जमा न होने की स्थित में अजय कुमार तिवारी ने कुल एक लाख 40 हजार रुपए की नकदी के साथ वापस अपने पिता लौटने रहे थे, तभी ये छीना झपटी हुई।
इस घटना में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और पलक झपकते ही फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पंडौल थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित