मधुबनी , मई 20 -- बिहार में मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरौनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खजेडीह गांव निवासी 28 वर्षीय निखिल झा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना का मुख्य कारण एक लड़की से जुड़ा प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
इस मामले में प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहे लड़की पक्ष से मृतक की पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और बालवंत झा नामक व्यक्ति के साथ आयेकुछ लोगों की तरफ से गोली चला दी गई। गोली निखिल झा के गर्दन के पास लगी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
इस घटना के बाद पुलिस ने सभी नामजद अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित