मधुबनी , अप्रैल 22 -- बिहार के मधुबनी जिले में लदनियां थाना की पुलिस ने नशीली दवा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया । लदनियां के अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के योगिया गांव से 21 बोतल कोरेक्स बोतल के साथ मो. युसूफ को गिरफ्तार किया है ।
श्री चौधरी ने बताया कि पुलिस ने लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया गांव के सिमरा टोल के समीप से पिकअप पर लदी 16.20 लीटर देशी शराब बरामद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित