मधुबनी , मार्च 29 -- बिहार में मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत वार्ड नंबर-13 ब्रह्मामण टोल में शनिवार की शाम तनाव में आकर एक 42 वर्षीय पुरुष ने गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली है।

सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मृतक की पहचान स्व किर्ति नारायण झा के 42 वर्षीय पुत्र मिहिर झा के रुप में की गई है।

जयनगर के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एक दर्ज केस के कारण मृतक हमेशा तनाव में रहता था और शनिवार की शाम उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। इसके बाद जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर के लोगों को शक हुआ और बाद में किसी तरह खोला गया, तो मृतक फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस फिलहाल इस मामले की जाँच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित