मधुबनी , मार्च 31 -- बिहार में मधुबनी जिले में अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने जयनगर थाना क्षेत्र के सेलरा बांध से गिरफ्तार कर लिया। जयनगर के थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेलरा गांव के कमला पूर्वी तटबंध किनारे कुछ अपराधकर्मी किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। एसएसबी जवानों ने चारों ओर से घेराबंदी करना शुरु किया। इसी क्रम में जवानों की आहट सुनकर अपराधियों ने फरार होने की कोशिश की।जवानों ने पीछा करते हुये एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक तलवार बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के समीप से एक और लोडेड देशी कट्टा को बरामद किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित