चेन्नई , अक्टूबर 14 -- मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) संस्थापक विजय की उस याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने पेरम्बूर विधानसभा सीट से अपनी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिकाओं को खारिज करने की मांग की थी।
न्यायमूर्ति वी. लक्ष्मीनारायणन ने उनकी जीत के खिलाफ दायर तीन याचिकाओं और उन्हें खारिज करने के लिए श्री विजय की याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बिना कोई तारीख तय किए आदेश सुरक्षित रख लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित