नयी दिल्ली , मई 21 -- मद्रास क्रिकेट क्लब ने डैज़ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में गुरूवार को 77 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतने के बाद, मद्रास क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभय चौहान 125(66) और सुजल राजीव सिंह 50(39) की शानदार पारियों की मदद से मद्रास क्रिकेट क्लब ने 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए। वहीं, डैज़ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों में निखिल ने 45 रन देकर 2 विकेट, शिवांक वशिष्ठ ने 46 रन देकर 2 विकेट, अखिल चौधरी ने 64 रन देकर 2 विकेट और सत्यम सांगू ने 73 रन देकर 2 विकेट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित