मथुरा , मार्च 1१ -- उत्तर प्रदेश में मथुरा जिला के राया थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में बाधा बन रही सास को बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

यह मामला राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव का है। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन मार्च की रात करीब एक बजे जब घर पर पति और ससुर मौजूद नहीं थे, तो आरोपी प्रेमी आदिल हिना से मिलने उसके घर पहुँचा। इसी दौरान सास ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।पकड़े जाने के डर और गुस्से में आकर बहू हिना ने अपने प्रेमी आदिल के साथ मिलकर सास अनवरी बेगम का तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शातिर बहू हिना ने रात तीन बजे अपने पति को फोन कर सूचना दी कि अम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं।परिजनों के घर पहुँचने पर उसने इसे हृदय घात बताकर सबको गुमराह किया, जिसके बाद परिजनों ने शव को प्राकृतिक मौत समझकर कब्र में दफना दिया।

घटना के दो दिन बाद बहु हिना का ननद के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद मे आपा खोते हुए हिना के मुंह से सास की मौत की बात निकल गई, जिसपर परिवार के लोगो को शक हुआ तो मामले की जानकारी जिलाधिकारी मथुरा को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की ।पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्याकांड की बात सामने आई ।पुलिस ने पति और ससुर की शिकायत पर जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना खुलकर सांमने आगई।

सास की हत्या के आरोप में पकड़ी गई बहु हिना और आरोपी आदिल रिश्ते में भाभी भतीजे लगते हैं।एसएसपी ने बताया कि सास ने अपनी बहू और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।इसी बजह से दोनों ने तकिया से गलादबाकर हत्या कर दी।आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित