मथुरा , दिसम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार तड़के कोहरे की वजह से कई बसें और कारें आपस में टकरा गई जिसमे चार लोगों की मौत हुई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बलदेव इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब चार बजे तीन कारें और सात बसों की आपस में टक्कर हुई है। टक्कर के बाद बसों में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू हो गया। घायलों को आगरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है, लिहाजा मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित