बीजिंग , जनवरी 29 -- चीन ने गुरुवार को कहा कि वह मतभेदों को दूर करने, सहयोग को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे योंगकियान ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और अमेरिका ने समानता, पारस्परिक सम्मान तथा पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के आधार पर 2025 में आर्थिक एवं व्यापार परामर्श के पांच दौर आयोजित किये, जिससे कई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुये।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इससे यह पूरी तरह से साबित हो गया है कि चीन और अमेरिका आपसी संवाद और परामर्श के माध्यम से आर्थिक तथा व्यापारिक मतभेदों को हल करने के तरीके खोज सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित