जयपुर , सितम्बर 09 -- राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों को मतदान पूर्ण होने के बाद मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर जमा कराने के लिए देर रात तक वापस लौटने की स्थिति में दूसरे दिन की चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इन कार्मिकों को दूसरे दिन अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित