इम्फाल , मार्च 20 -- मणिपुर में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए और एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार चंदेल जिला के मोलचाम थाना क्षेत्र के मोलचाम गांव में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल (दो मैगजीन सहित), एक 9 मिमी कार्बाइन मशीन गन (सीएमजी), दो ग्रेनेड डेटोनेटर, विभिन्न हथियारों की अतिरिक्त मैगजीन, दो ग्रेनेड और 194 राउंड गोलियां शामिल हैं।
इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने पांच बाओफेंग वीएचएफ रेडियो सेट और उनके चार्जर भी बरामद किए, जो उग्रवादी गतिविधियों में संचार के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित