इंफाल , अप्रैल 11 -- मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चंदेल जिले के एक जंगली इलाके से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चकपीकारोंग थाना क्षेत्र के ताइजंग गांव के वन क्षेत्र से शुक्रवार को यह बरामदगी की गई। जब्त की गई वस्तुओं में एक ए.के.-47 राइफल, मैगजीन के साथ एक एम.पी.-5 राइफल, मैगजीन के साथ चार स्थानीय निर्मित कार्बाइन बंदूकें, तीन स्थानीय निर्मित एकल-नली वाली बंदूकें (एस.बी.बी.एल.), चार लेथोड बंदूकें, सात पम्पी मोर्टार, पांच पम्पी गोले, लगभग 4 किलोग्राम वजनी संदिग्ध आई.ई.डी. बनाने की सामग्री और विभिन्न क्षमता की 26 गोलियां शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित