इंफाल , मार्च 29 -- मणिपुर में सुरक्षा बलों ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में व्यापक अभियान चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया और बड़े पैमाने पर हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, इंफाल ईस्ट जिले में एक कथित अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं जिरीबाम जिले में एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया।
एक अन्य घटना में इंफाल ईस्ट जिले के पोरोमपट थाना क्षेत्र के हप्ता कांगजेइबुंग इलाके से एक कथित उगाही करने वाले को गिरफ्तार किया गया। इसी जिले के सागोलमांग थाना क्षेत्र में उसके घर से एक सक्रिय उग्रवादी कैडर को भी पकड़ा गया।
इस बीच, सुरक्षा बलों और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के नगाथल मैदान में दो वाहनों को रोका और दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान वाहनों से हेरोइन की कुल 207 साबुन की डिबिया बरामद की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित