इंफाल , जुलाई 29 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया तथा हथियार, गोला-बारूद, मादक पदार्थ और चोरी का वाहन बरामद किया है।
आधिकरिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत 27 जुलाई को काकचिंग जिले के सोरा मामांग लेइकाई निवासी मोहम्मद इजाज और मोहम्मद मुजीबुर रहमान को काकचिंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदेल रोड पर लगाये गये मोबाइल जांच नाके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से बिना पंजीकरण संख्या वाला होंडा एक्टिवा 125 (डिस्क, रिबेल रेड मेटैलिक) स्कूटर बरामद किया गया, जिसे पहले इंफाल के एमजी एवेन्यू क्षेत्र से चोरी किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित