इम्फाल , जुलाई 20 -- मणिपुर की राजधानी इम्फाल में सोमवार को सरकारी तपेदिक अस्पताल के पास केइराओ वांगखेम गांव में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति और उनकी पत्नी पर उनके घर पर हमला किया। इस घटना में व्यक्ति की माैत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित