इम्फाल , मार्च 20 -- मणिपुर सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को यहां 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' (वीबी-जी-रामजी) के तहत मीडिया संवाद आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम जन-संवाद अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य इस नयी योजना के प्रावधानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वीबी-जी-रामजी दरअसल मनरेगा का ही उन्नत और संशोधित संस्करण है, जिसे 'विकसित भारत' ढांचे के तहत पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित