इंफाल , दिसंबर 20 -- मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया और मादक पदार्थ की तीन महिला तस्करों को पकड़कर अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले से एक उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताय कि एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ की तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। ये सभी इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपत पुलिस स्टेशन के तहत खेरगाओ युम-खैबम लीकाई के रहने वाली हैं। उन्हें उनके इलाके से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन पाउडर और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित