इंफाल , सितंबर 16 -- मणिपुर के मैत्रम में बुधवार को एक नयी राजनीतिक पार्टी, 'मणिपुर इंडिजिनस एलायंस' (एमआईए) की औपचारिक रूप से शुरुआत की गई।

एमआईए अध्यक्ष सोरईसम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस पार्टी का गठन मणिपुर के मौजूदा हालात और अपनी ज़मीन, विरासत, पहचान, संस्थानों, आजीविका एवं भविष्य की रक्षा के लिए मूल समुदायों के एकजुट होने की बढ़ती ज़रूरतों के मद्देनजर किया गया है। उन्होंने कहा कि एमआईए एक ऐसा साझा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक राजनीतिक मंच उपलब्ध कराना चाहता है जिसके माध्यम से मूल निवासी समुदाय मणिपुर की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा वहां के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम कर सकें।

पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि इस पार्टी की स्थापना मणिपुर के मूल निवासियों के अधिकारों, विरासत, संस्थाओं, आजीविका, ज़मीन और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक शासन, सामाजिक न्याय, आर्थिक अवसर, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए काम करने के स्पष्ट संकल्प के साथ की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित