इंफाल , फरवरी 16 -- मणिपुर में सुरक्षा बलों ने रविवार को दो अलग-अलग अभियानों में दो महिला उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले में एक महिला उग्रवादी को पकड़ा गया। इसी तरह इंफाल पश्चिम जिले से दूसरे संगठन की एक सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया।
इस बीच, मणिपुर पुलिस ने कल काकचिंग जिले के पल्लेल- पुलिस स्टेशन के तहत पल्लेल-चंदेल रोड पर एक वाहन को रोककर उसमें सवार एक व्यक्ति को 240 बीयर कैन के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित