इंफाल , मई 26 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले में अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों और एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
पहली घटना में, सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन के दौरान इंफाल पूर्वी जिले के यिंगांगपोकपी पुलिस स्टेशन के तहत सेइजांग अवांग लीकाई से एक प्रतिबंधित संगठन के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के हेइनगांग पुलिस स्टेशन के तहत खाबेइसोई सबल लीकाई से एक और सक्रिय विद्रोही कैडर को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित