इंफाल , अगस्त 21 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने अलग-अलग अभियानों में धोखाधड़ी करने वालों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को हिरासत में लिया है।

जिरीबाम जिले में बराक नदी के किनारे टिपिडोर और चौधरीखाल गांवों के आस-पास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने पर बोरोबेकरा पुलिस थाना 39 असम राइफल्स और 20 बीएन सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को टिपिडोर गांव में एक स्थानीय नाव को रोका और छह लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में 9.412 किलोग्राम संदिग्ध डब्ल्यूवाई टैबलेट और 177 ग्राम संदिग्ध हेरोइन नंबर 4 पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एल्बेथेल लुंगटाऊ, पाना हमार, डेंथार हमार, लालटियुंग्लियन हमार, लाल रामथार हमार और थोवना हमार के तौर पर हुई है।

कल एक और कार्रवाई में सेनापति जिला पुलिस ने खोंगनेम थाना गाँव में गाड़ियों की तलाशी के दौरान, कांगपोकपी पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले इरंग पार्ट-1, लामचोक के दो निवासियों को संदिग्ध अफीम रखने के आरोप में गिरफ़्तार किया। आरोपियों के नाम सनेश लिंबू और सचिन थापा बताए गए हैं।

पुलिस ने इन दोनों के पास से 45 किलोग्राम वजन के संदिग्ध अफ़ीम के 46 पैकेट, एक थार रॉक्स गाड़ी और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए।

मणिपुर के साइबर अपराध पुलिस थाना ने पैलेस कंपाउंड, इंफाल ईस्ट के आशम रोजित सिंह और मंत्रीपुखरी फ्रेंड्स कॉलोनी, इंफाल ईस्ट के नचुंबेमो यांथन को गिरफ़्तार किया है। इन पर फेसबुक मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध किए गए आईफोन16 प्रो मैक्स को धोखाधड़ी से ले जाने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित