इम्फाल , सितंबर 15 -- मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लेइसंग कुकी गांव में मंगलवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं।

बताया जा रहा है कि हमले के समय दोनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इससे पहले 13 सितंबर को तामेंगलोंग और नोनी जिलों में भी चार लोगों की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ड्रग्स और उग्रवाद के खिलाफ अभियान के दौरान जबरन वसूली करने वाले एक व्यक्ति और ड्रग्स एवं चोरी के मामलों में शामिल तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित