इंफाल , फरवरी 17 -- मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को राज्य भर में अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित समूहों के उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लामशांग पुलिस स्टेशन के तहत खुथेबाम लम्पक के पास ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की एक सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया गया।
इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के तहत सावोमबुंग इलाके से एक अलग प्रतिबंधित समूह के एक और सक्रिय कैडर को पकड़ा गया। सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के मोरेह पुलिस स्टेशन के तहत आईएमबी पिलर नंबर 80, मोरेह के पास जगनोई इलाके से एक प्रतिबंधित संगठन के दो कैडर गिरफ्तार किये।
एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने थौबल पुलिस स्टेशन के तहत संगाईयुम्फाम पार्ट-II चेरापुर से एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन नंबर चार के 10 साबुन के डिब्बे जिनका वज़न लगभग 397 ग्राम तथा एक बंदूक के साथ छह कारतूस और एक दुपहिया वाहन ज़ब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित