इंफाल , फरवरी 22 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पहली घटना में मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मिनुथोंग इलाके से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया।
सुरक्षा बलों ने एक अलग अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के लैंफेल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तक्येल खोंगबल, लेन नंबर 21 स्थित उसके आवास से एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित