इंफाल , अक्टूबर 06 -- मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर देश के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा की सराहना की।

श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने मणिपुर के विकास और शांति बहाली के लिए प्रधानमंत्री की निस्वार्थ सेवा और विभिन्न पहलों के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

मंत्रिमंडल ने इस बात पर भी भरोसा जताया कि भारत 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मणिपुर और देश की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

श्री सिंह ने कहा कि श्री मोदी सात अक्टूबर, 2026 को सरकार के चुने हुए प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल की जन-सेवा पूरी कर लेंगे। इस सफर की शुरुआत 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर हुई थी और उसके बाद 2014 से वे प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा कर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक विकास देखा है और देश सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित