इंफाल , मई 23 -- मणिपुर पुलिस ने चुराचंदपुर जिले में नशीले पदाथों के खिलाफ जांच और तलाश अभियान के दौरान 40 हजार डब्ल्यूवाई टैबलेट और ब्राउन शुगर समेत बड़ी मात्रा में संदिग्ध नशीले पदार्थ जब्त किए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि सिंगनाट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सुआंगदोह गांव में स्थापित अस्थायी मोटर वाहन चेक पोस्ट पर एक चार पहिया वाहन को रोका गया। तलाशी में संदिग्ध ब्राउन शुगर से भरे 33 साबुन के डिब्बे और लगभग 3.8 किलोग्राम वजन की 40 हजार डब्ल्यूवाई गोलियां तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया , जिसकी पहचान न्यू लामका के गौचिनखुप वेंग निवासी सियामखानसुआन समते के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित