इंफाल , अप्रैल 04 -- मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद रविवार को असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

मणिपुर भाजपा की प्रमुख ए. शारदा देवी भी पार्टी के विधायकों के साथ इस प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगी।

श्री खेमचंद के असम के सिलचर और हैलाकांडी जिले के कई इलाकों में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह जिरीबाम से सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे, जहाँ उन्हें राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित