शिवपुरी , सितंबर 04 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो दिनों से हो रही लगातार वर्षा के बीच मणिखेड़ा अटल सागर बांध का जलस्तर बढ़ने से इसके गेट कभी भी खोले जाने की चेतावनी जारी की गई है।
सिंधु परियोजना संभाग मणिखेड़ा बांध के सूत्रों के अनुसार शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सिंध नदी पर बने मणिखेड़ा अटल सागर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।
प्रशासन और बांध प्रबंधन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने तथा नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों से जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित