वाराणसी , जनवरी 19 -- बनारस के मणिकर्णिका घाट पर पुनर्विकास को लेकर चल रहे कार्यों के दौरान रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने के आरोप को लेकर सोमवार को दर्जनों लोगों ने घाट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। मौके की नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि इन लोगों ने किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। साथ ही, उन्होंने धार्मिक माहौल को खराब करने का प्रयास भी किया। मना करने के बावजूद जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित