मोहाली , अक्टूबर 25 -- पंजाब के मोहाली के मटौर में रविवार को पूर्व उप महापौर कुलजीत सिंह बेदी की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
चिकितसा शिविर दौरान लोगों का रक्तचाप (बीपी), मधुमेह सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
पूर्व उप महापौर कुलजीत सिंह बेदी सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। इसी कड़ी में मटौर में आयोजित इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित