बिहार गांजा बरामदबेतिया , सितम्बर 12 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस शनिवार को तड़के एक कार से एक क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद करने के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजीत कुमार ने आज बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-दो स्थित नुनिया टोला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद कार का निबंधन नंबर बीआर 01 सीवाई 1200 है।

डीएसपी ने बताया कि मामले में कार चालक सह गांजा कारोबारी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा सकती है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत का निर्धारण संबंधित एजेंसी की जांच और मूल्यांकन के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लायी गयी थी और इसे जिले में कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित