भरतपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान में भरतपुर के भुसावर के खेड़ली मोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि फ़ौजीपुरा गांव में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले ग्राम पंचायत दीवली के मुरारी जाट (30)ने अपने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित