गुजरात नदी महिलासूरत , जनवरी 24 -- गुजरात के सूरत जिले में तापी नदी में डूब रही महिला को एक मजदूर ने शनिवार को सुरक्षित बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली।
नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज लगभग शाम 0445 बजे, सूरत जिले में तापी नदी पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर ने महिला की मदद के लिए चीख सुनी। वह तुरंत मौके पर पहुँचा और देखा कि एक महिला नदी में डूब रही है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, उसने तुरंत नदी में छलांग लगाई और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि बचाव के दौरान यह भी पता चला कि उसी नाव में सवार दो अन्य लोग भी पानी में फँस गए थे। इसी बीच स्थानीय मछुआरे मौके पर पहुँचे, उन्हें बाहर निकाला और अपने साथ ले गए, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि दोनों की जान नहीं बच सकी।
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जाँच कर रही है। एनएचएसआरसीएल और उसके ठेकेदार पुलिस जाँच में पूरा सहयोग और सहायता प्रदान कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित