सतना , अक्टूबर 14 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में जसो थाना क्षेत्र की दुरेहा घाटी में मजदूरों को लेकर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को श्रमिकों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन दुरेहा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में रामकिशोर कोल की मौत हो गई। घायलों के उपचार और हादसे के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित