नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- ऑल इंडिया फिशरमैन कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने श्रीलंका में पकड़े गए भारतीय मछुआरों और उनकी जब्त नौकाओं की रिहाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. आर्मस्ट्रांग ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार ने मानवीय आधार पर 128 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा कर दिया, लेकिन श्रीलंका में गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरों और उनकी जब्त नौकाओं की रिहाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित