मुंबई , अगस्त 20 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मछली पकड़ने वाली नाव 'विनायक' में पानी भरने और डूबने की स्थिति पैदा होने के बाद उस पर सवार नौ मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया।अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 19 अगस्त की दोपहर को नाव में भारी मात्रा में पानी आने लगा और उसके पलटने का खतरा पैदा हो गया। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, येलो गेट पुलिस के कर्मचारियों ने किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। मछली पकड़ने वाली एक निजी नाव भी इस अभियान में शामिल हुई और मुसीबत में फंसी नाव को सुरक्षित स्थान तक खींचकर ले जाने में मदद की।
मिलकर की गयी कोशिशों से 'विनायक' को सुरक्षित रूप से 'भाऊचा धक्का' लाया गया और अधिकारियों को सौंप दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि नाव पर सवार सभी नौ मछुआरे सुरक्षित पाये गये। संबंधित अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गयी है, और नाव में पानी भरने की वजहों की आगे जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित