भरतपुर , अक्टूबर 04 -- राजस्थान में धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड में शनिवार को मृत मिली बुजुर्ग महिला की पहचान हो गई है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतका मोहन कॉलोनी निवासी महादेवी (90) अपने ससुर का श्राद्ध करने से पहले मचकुंड में स्नान करने गई थीं। आशंका है कि नहाते समय उनका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गईं।
परिवार को उनके डूबने की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने उनकी शिनाख्त के लिए उनके फोटो के पोस्टर जारी किए। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जाकर वृद्धा की शिनाख्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित