दरभंगा , अक्टूबर 25 -- शरद पूर्णिमा एवं कोजागरा के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा में राष्ट्रीय मखाना महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय सांसद एवं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महोत्सव का उद्घाटन किया।
दरभंगा के सांसद एवं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथिला के मखाना को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिली है। मखाना मिथिला की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार भी है। उन्होंने कहा कि मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र से श्रमिकों के पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।
रविवार को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा द्वारा शरद पूर्णिमा एवं कोजागरा के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मखाना महोत्सव को संबोधित करते हुए डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय मखाना महोत्सव का आयोजन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मखाना महोत्सव का उद्देश्य मखाना क्षेत्र में अनुसंधान नवाचार उद्यमिता मूल संवर्धन विपणन एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देना था।उन्होंने कहा कि मिथिला का मखाना आज सुपरफूड के रूप में विश्वभर में अपनी पहचान बना रहा है। इसके विकास से किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित