मऊ , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अग्निशमन विभाग की छापेमारी में कपड़े की दुकान से अवैध रूप से रखे गए 10 लाख रुपये से अधिक कीमत पटाखें बरामद किए गये।

जानकारी देते हुए अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के. वर्मा ने बताया कि सूत्रों द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड स्थित कपड़े और किराने के व्यापारी पंकज वर्मा द्वारा अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे भंडार किए गए हैं। पुलिस को साथ लेकर रविवार की दोपहर छापेमारी की गई, कुल 4 घंटे तक चली छापेमारी में Rs. 10 लाख रुपए से अधिक के अवैध पटाखे बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित