मऊ , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के शहर कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक ने पुलिस से बचने के लिए खुद को मृत दिखाते हुए फर्जी ढंग से नगर पालिका द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था। मृतक की पत्नी द्वारा उन प्रमाण पत्र को संबंधित स्थान पर जमा कर हत्यारोपित को मृतक बता दिया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली के ख्वाजजहांपुर निवासी राजकुमार राजभर उर्फ राजू, 19 दिसंबर 2016 को शहर कोतवाली के ही मुंशीपुरा क्षेत्र में योगेश सिंह की हुई हत्या में आरोपित है। जो जमानत और बाहर आया था। उसकी पत्नी द्वारा 30 मई 2025 को हत्यारोपी राजकुमार राजभर को मृतक दिखा दिया गया। जिसका मृतक प्रमाण पत्र भी नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा बनवा लिया गया। चिता पर लेटे हुए फर्जी फोटो भी अपलोड कर दी गई थी। पुलिस ने उक्त हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में चालान जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित