मऊ , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के हलधरपुर क्षेत्र में अयोध्या से बलिया जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए, जिनमें से 30 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अयोध्या में रामनवमी मेले और एक महायज्ञ में भाग लेने के बाद श्रद्धालुओं की बलिया के लिए वापस लौट रही थी कि आधी रात के बाद बस हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के पास सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से बस टकरा गई। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े व महिलाएं शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित