मऊ , सितम्बर 06 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली के लटके तार की चपेट में आ जाने से एक माल वाहक टेंपो चालक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी राजेश चौहान कल शाम को अपने टेंपो पर कुछ सामान लादकर पहुंचाने जा रहा था। तभी सरवा गांव के पास बिजली के लटके तार में उसका टेंपो फंस गया।
टेंपो चालक ने उतरकर देखना चाहा तभी जमीन पर पैर रखते बिजली के तार ने अर्थ पकड़ लिया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लटके हुए तारों को लेकर संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन उन तारों को ठीक नहीं किया जा सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित